देहरादून, दिसम्बर 13 -- स्व. हरबंस कपूर की चतुर्थ पुण्यतिथि पर प्रेमनगर क्षेत्रवासियों ने राजकीय दून अस्पताल में मरीजों का फल वितरण किया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विक्की खन्ना, हिमांशु गोगिया, हरीश कोहली, सुभाष माकिन, जगदीश गिरोटी, रवि भाटिया, फकीरचंद, रमेश सागर चावला, बलविंदर मैंनी, मनीषपाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...