बरेली, मार्च 12 -- नवोदय अस्पताल मिनी बाईपास रोड पर बुधवार को मरीजों और तीमारदारों को फल और मिठाई वितरित की गई। तंबाकू निषेध दिवस पर डॉ. उमेश गंगवार ने उनको तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक किया। कार्यक्रम में डॉ. उमेश गंगवार का स्वागत किया गया। इस मौके पर मरीजों और स्टाफ ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में अस्पताल के मैनेजर तय्यब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...