शाहजहांपुर, जून 29 -- पुवायां सीएचसी से मरीजों को निजी अस्पताल भेजे जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में 25 जून को प्रकाशित खबर सीएचसी से मरीजों को निजी अस्पताल में भेजा का डीएम ने संज्ञान लिया है। सीएमओ से इस मामले में आख्या तलब कर ली है। सीएमओ ने डीएम को बताया है कि तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वायरल वीडियो में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर निजी अस्पताल संचालकों से सांठगांठ कर मरीजों को रेफर करने तथा रात के समय सीएचसी परिसर से निजी अस्पताल की एंबुलेंस के जरिए मरीजों को ले जाने के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों की जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में च...