हाथरस, जून 26 -- सहपऊ/सादाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ और कुरसण्डा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारी, चिकित्सक और स्टाफ को मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश द्वारा किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ के निरीक्षण के समय डॉ. अंकुश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सूचिका सहाय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डॉ. रितु गुप्ता, चिकित्साधिकारी, डॉ. अनंदिता, डेन्टल सर्जन एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले। केन्द्र पर साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिलीं। डेन्टल कक्ष के निरीक्षण के समय उपस्थित डेन्टल सर्जन द्वारा अवगत कराया गया कि आज दिनांक को 03 एवं बुधवार को 27 ओपीडी उनके द्वारा की जा चुकी हैं। उन्हें डेन्टल कक्ष में समस्त उपकरण क...