जहानाबाद, दिसम्बर 16 -- निरीक्षण के क्रम में डॉक्टरों की उपलब्धता, ड्यूटी चार्ट, दवाओं की उपलब्धता सहित समग्र स्थिति की गहन समीक्षा की डीएम ने कहा कि अस्पताल परिसर, वार्डों एवं सभी कक्षों में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैस के द्वारा सदर अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता, ड्यूटी चार्ट, दवाओं की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य सेवाओं की समग्र स्थिति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा आपातकालीन वार्ड, लेबर वार्ड, जनरल वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, ड्रेसिंग रूम, अल्ट्रासाउंड रूम, एक्स-रे रूम, पैथोलॉजी के साथ-साथ एम्बुलेंस की उपलब्ध सुविधा का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं...