पीलीभीत, मई 26 -- जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए चार और बडे कूलरों का प्रस्ताव भेजा गया हैं। चार और आ जाने पर उनको भी भीड-भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जाएगा ताकि मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके। संभावना है कि जल्द ही प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। भीषण गर्मी में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को घंटों ओपीडी और दवा के अलावा पर्चा काउंटरों पर लाइन लगानी पडती है। ऐसे में उनका गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। हालांकि अस्पताल में बडे कूलर के साथ ही पंखा भी लगे हुए है। इतना सब होने के बाद भी मरीजों की बढती भीड के आगे यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। मरीजों की बढती भीड को देखते हुए कॉलेज प्रशासन की ओर से चार और बडे कूलर लेने का निर्णय लिया गया है। इसका प्रस्ताव भी अधिकारियों को भेज दिया गया है। इतने कूलर और आ जाने से मरीजों को...