पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वेरीकोज के मरीजों के इलाज व परामर्श को लेकर एक कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सिलिगुड़ी के प्रसिद्ध डॉ. मितेश कुमार ने मरीजों की जांच की। इस शिविर का उद्देश्य वेरिकोज वेन से पीड़ित लोगों को मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा प्रदान करना था, ताकि वे उचित इलाज प्राप्त कर सकें। इसका आयोजन स्वास्थ्य नगरी लाईन बाजार स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने प्रसिद्ध रोग विशेषज्ञ सह समाज सेवी डॉ. देवी राम के क्लिनिक में आयोजित किया गया। वेरिकोज वेन के मरीजों के लिए एक उम्मीद की किरण दिखाई दी। इसमें मरीजों को जांच व परामर्श के अलावा मुफ्त में अल्ट्रासाउंड भी की की गई। शिविर के दौरान डॉ. मितेश कुमार ने मरीजों की जांच की और उन्हें वेरिकोज वेन के इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही डॉ. म...