मेरठ, अप्रैल 3 -- प्रदेश में मेरठ मंडल के स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदर्शन सबसे फिसड्डी रहा। शासन द्वारा जारी की गई दिसंबर माह की रैंकिंग में मेरठ मंडल सबसे अंतिम 17वें स्थान पर रहा। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का मरीजों को लाभ नहीं मिला है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि हर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। शासन द्वारा जारी दिसंबर माह की मंडलीय रैंकिंग में गोरखपुर मंडल ने पहला, सहारनपुर ने दूसरा, झांसी ने तीसरा, लखनऊ ने चौथा, वाराणसी ने पांचवां स्थान पर रहा।इसके अलावा कानपुर ने छठा, मुरादाबाद ने सातवां, प्रायगराज ने आठवां, गोंडा ने नौंवा, चित्रकूट ने 10वां, आगरा ने 11वां, आयोध्या ने 12वां, बरेली ने 13वां, अलीगढ़ ने 14वां, आजमगढ़ ने 15वां, बस्ती ने 16वां, मेरठ ने 17वां और मिर्जापुर ने 18वां स्थान हासिल कि...