जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता कोल्हान प्रमंडल स्तरीय आयुष्मान भारत अबुआ स्वास्थ्य योजना पर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। साकची स्थित होटल में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल एवं आरडीडी कोल्हान प्रमंडल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में सीनियर कैपेसिटी बिल्डिंग कंसलटेंट अनुपमा सिंह एवं एनआईसी आशुतोष कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ लाभुकों को दिलाने के लिए सभी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रयास किया जाना चाहिए। आरडीडी ने निर्देश दिया कि लाभुकों को लाभ पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यशाला में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं आयुष्मान मित्र उपस्...