भभुआ, फरवरी 10 -- व्हील चेयर से दिव्यांगजन, वृद्ध, सांस, हृदय, शरीर से कमजोर मरीजों को रैम्प से तीनमंजिला वार्डमें पहुंचाते हैं परिजन व कर्मी स्वास्थ्य विभाग स्ट्रेचर से तीनमंजिला भवन पर पहुंचवाता है दवा व अन्य चीजें मरीजों को भोजन-नाश्ता पहुंचाने में भी होती है दिक्कत, सभी झेल रहे परेशानी (पड़ताल/पेज तीन की लीड खबर) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में मरीजों के लिए अब तक लिफ्ट की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा सकी। इससे मरीज, उनके परिजनों, स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सक, भोजन-नाश्ता पहुंचानेवाले लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि सदर अस्पताल भवन में लिफ्ट लगाने के लिए पहले से जगह छोड़ी गयी है। इसको लेकर सिविल सर्जन द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति को पत्र लिखा गया है। लेकिन, समिति द्वारा अभी तक लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल न...