कन्नौज, जून 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल में एक बार फिर से दवाओं में कमीशन का खेल शुरू हो गया है। हालत यह है कि चिकित्सकों द्वारा लिखी जाने वाली आवश्यक दवाओं में भी अप्रेंटिस फेरबदल कर देते हैं। पांच दिनों से लगातार मिल रही शिकायतों पर चिकित्साधिकारी ने औषधि वितरण कक्ष में ड्यूटी करने वाले अप्रेंटिसों को फटकारते हुए कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही इस मामले से सीएमएस को भी अवगत कराया गया है। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में एक बार फिर दवाओं के वितरण को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने लगी हैं। आरोप है कि चिकित्सकों द्वारा मरीजों के लिए लिखी गई आवश्यक दवाओं में औषधि वितरण कक्ष में काम सीखने वाले अप्रेंटिस मनमाने ढंग से फेरबदल कर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अस्पताल प्रशास...