मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुरौल। मुरौल में संचालित बरियारपुर आयुर्वेद अस्पताल मरीजों के लिए छोटा पड़ रहा है। दो कमरों में चल रहे अस्पताल में रोजाना सौ मरीज आते हैं। सकरा, मुरौल, बंदरा, मुशहरी और कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के लोग यहां इलाज कराने पहुंचते हैं। अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए जगह नहीं है। अस्पताल में दो डॉक्टर और दो कर्मी प्रतिनियुक्त हैं। भवन के अभाव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) का भी संचालन प्रभावित है। 2019 में औषधालय को सकरा प्रखंड के बरियारपुर से मुरौल अस्पताल के पुराने भवन में शिफ्ट किया गया। उसके बाद देसी जिला चिकित्सा पदाधिकारी की मांग पर सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति ने मई 2025 में मुरौल सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आयुर्वेद औषधालय के सही संचालन को लेकर अस्पताल के पुराने भवन को पूरी तरह से हस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.