मरीजों के बेड पर मेडिकल छात्रों की क्लीनिकल दक्षता का आकलन
धनबाद, जुलाई 17 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को एमबीबीएस-2021 बैच के फाइनल ईयर पार्ट-वन की प्रैक्टिकल परीक्षा की शुरुआत हुई। मेडिसिन विभाग में आयोजित इस परीक्षा के दौरान मेडिकल छात्रों की क्लीनिकल दक्षता का आकलन मरीजों के बेडसाइड पर जाकर किया गया। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ एमके दुबे, डॉ पूर्णिमा करकेट्टा और बीबीएमकेयू की टीम की निगरानी में हुई। परीक्षा के दौरान विभाग में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। साथ ही मरीजों की सुविधा और नियमित उपचार प्रभावित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार को भी शेष विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.