अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य केंद्र हरनोट भोजपुर में व्यवस्थाओं को सुधारने के प्रयास चल रहे हैं। निरीक्षण में मिली खामियों को लेकर यहां साफ-सफाई, मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। स्टाफ को मरीजों के प्रति सौम्य व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के भवन की जर्जर दीवारें, अव्यवस्थित परिसर और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं चिह्नित हुई थीं। इसके बाद संबंधित विभागों को सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई और परिसर की सफाई का काम चल रहा है। केंद्र को व्यवस्थित रखने के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी भी बढ़ाई गई है। पेयजल, शौचालय और प्रतीक्षालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.