धनबाद, अक्टूबर 5 -- नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) की ओर से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। सर्विस टुवर्ड्स नेशन थ्रू हेल्थ सर्विसेज विषय पर आयोजित कार्यशाला में एसएनएमएमसीएच, एम्स देवघर, रिम्स रांची समेत राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस छात्रों ने हिस्सा लिया। समापन सत्र में डॉक्टरों ने मेडिकल छात्रों को चिकित्सा के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर बनना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन, संयम और जिम्मेदारी एक अच्छे चिकित्सक की पहचान है।

चिकित्सा क्षेत्र में चुनौतियाँ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश कुमार समेत अन्य डॉक्टरों न...