मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में बुधवार को इंटरनेशनल डिजिज ऑफ कोडिंग पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पीएमसीएच के पीएसएम विभाग के अध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार मुख्य वक्ता थे। कार्यशाला में क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक जितेन्द्र कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान कहा गया कि मरीजों के पर्चे पर अब बीमारी को कोड को लिखा जाएगा। कोडिंग से बीमारियों को समझने में आसानी होगी।डॉ. रंजीत ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में आईसीडी का सही व एकरूप उपयोग गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य आंकड़ों के संकलन तथा प्रभावी स्वास्थ्य नीति निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सभी बीमारियों की कोडिंग की जानी जरूरी है। इससे बीमारियों के बारे सटीक आंकड़ा मिल सकता है। इस दौरान सभी डॉक्टरों कोडिंग करने के बारे में...