जहानाबाद, मई 14 -- समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना होनी चाहिए सर्वोच्च प्राथमिकता सदर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं का गहन जायजा लिया गया।

चिकित्सा पदाधिकारियों की जांच निरीक्षण के क्रम में चिकित्सा पदाधिकारियों एवं पारा मेडिकल कर्मियों के रोस्टर, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था, वार्ड संचालन, मरीजों की सुविधा तथा अस्पताल परिसर की समुचित व्यवस्था की जांच की गई। सिविल सर्जन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले प्...