सीवान, सितम्बर 9 -- सीवान। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को श्रीसाईं हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपी विभाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही मरीजों के इलाज और पुनर्वास में फिजियोथेरेपी की भूमिका पर चर्चा की गई। निदेशक एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. रामेश्वर कुमार ने कहा कि मरीजों को बीमारी, चोट या ऑपरेशन के बाद दोबारा सामान्य जीवन में लौटाने में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका है। हड्डी और जोड़ की समस्या, कमर व गर्दन दर्द, घुटने की परेशानी, फ्रैक्चर के बाद रिकवरी तथा ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के बाद पुनर्वास में यह काफी उपयोगी है। इसके अलावा लकवा और कई न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में भी फिजियोथेरेपी से मरीजों को लाभ मिलता है। यह भी पढ़ें- विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर केएमसी में निःशुल्क शिविर उन्होंने कहा कि आधुनिक चि...