रिषिकेष, जून 30 -- हिमालयन हॉस्पिटल में क्लिनिकल रिसर्च विभाग की ओर से गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस और चिकित्सा नैतिकता विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। जिसमें विभिन्न मेडिकल संस्थानों के 30 प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सेवाओं में नैतिकता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ डीन डॉ. ए शरीफ ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और क्लिनिकल रिसर्च की नींव नैतिकता, व्यावसायिकता और नियामकीय अनुपालन पर आधारित है। स्वास्थ्य पेशेवरों और शोधकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे मरीजों की सुरक्षा, शोध की विश्वसनीयता और उच्चतम नैतिक मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए वैज्ञानिक प्रगति में योगदान दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...