लखनऊ, मार्च 19 -- ट्रॉमा सेंटर -जांच के बाद तीन एम्बुलेंस चालकों को नौकरी से निकाला गया-सुबूत के तौर पर वीडियो है केजीएमयू प्रशासन के पासलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की दलाली के आरोप में संविदा पर तैनात तीन एम्बुलेंस चालकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। आरोप हैं कि तीनों एम्बुलेंस चालक ने निजी अस्पतालों से साठगांठ कर रखी थी। ट्रॉमा आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में शिफ्ट करते थे। केजीएमयू प्रशासन ने दलाली से जुड़े वीडियो की जांच और पुलिस की सूचना के आधार पर इन्हें हटाया है।ट्रॉमा सेंटर में करीब 400 से ज्यादा बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। बेड फुल होने की दशा में मरीजों को स्ट्रेचर पर भर्ती करने की जरूरत पड़ती है। मरीजों की मुश्किलों का फायदा निजी अस्पताल के दलाल उठा रहे हैं।ट्रॉमा सेंटर प्रशास...