लखनऊ, दिसम्बर 21 -- तीन बड़े अस्पतालों के चारों ओर जाम एंबुलेंस तक फंसी, प्रशासन की कवायद बेनतीजा लखनऊ। प्रमुख संवाददाता कानपुर रोड की एलडीए कॉलोनी में लगने वाला साप्ताहिक मंगल बाजार अब आम लोगों की परेशानी ही नहीं, बल्कि मरीजों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। लोकबंधु , अपोलो मेडिक्स और एसकेडी हॉस्पिटल जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों के चारों ओर हर मंगलवार दोपहर बाद बाजार सज जाता है। हालात यह हो जाते हैं कि सड़क पूरी तरह दुकानदारों के कब्जे में चली जाती हैं और एंबुलेंस तक का निकलना मुश्किल हो जाता है। इस गंभीर समस्या को लेकर पिछले तीन वर्षों से प्रशासनिक स्तर पर बैठकें और निरीक्षण होते रहे हैं। बाजार हटाने या स्थानांतरित करने को लेकर कई बार सहमति बनी, लेकिन ज़मीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। हर बार बैठक के बाद फाइलें ठंडी प...