जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए हेल्थ एटीएम की 'सेहत' खराब है। कहीं मशीन खराब है तो कहीं जांच किट का अभाव बना हुआ है। इसके चलते मरीजों को जांच सुविधा का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को 'हिन्दुस्तान' ने जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए हेल्थ एटीएम की पड़ताल की। मरीजों को बेहतर और तुरंत स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से लगाई गई ये मशीनें कई जगह खुद ही इलाज के इंतजार में हैं। मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अरुण कुमार भारती ने बताया कि केंद्र पर हेल्थ एटीएम से सभी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- चार जिलास्तरीय अस्पताल, फिर भी मरीज बेहाल हालांकि सेंसर में खराबी होने से पर्ची नहीं निकल रही है। मरीज रविंद्र पाल...