मरीजों की जांच, इलाज और परामर्श समय पर मिले : निदेशक
रांची, जून 30 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को मेडिसिन विभाग का औचक निरीक्षण किया। रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. डीके सिन्हा और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ ने अधिकारियों के साथ विभाग की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने विभाग में मरीजों के इलाज की प्रक्रिया, चिकित्सकीय सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विभाग की उपस्थिति पंजी की जांच की। जांच के दौरान विभागाध्यक्ष अवकाश पर मिले। निदेशक ने मौजूद चिकित्सकों और अधिकारियों से विभाग की स्थिति और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निदेशक ने मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों और संकाय सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। यह भी पढ़ें- काम की खबर: रिम्स मेडिसिन में आज डॉ अजीत डुंगड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.