गढ़वा, जनवरी 4 -- गढ़वा। मित्र मंडली सेवा समिति की ओर से रविवार को सदर अस्पताल, में 54वें सप्ताह भी मरीजों और जरूरतमंदों के बीच जरूरत के सामग्रियों का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर सभी नवजात शिशुओं के बीच गरम कपड़े इनर, टोपी, मौजा और अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच चाय और ब्रेड का वितरण किया गया। उक्त सेवा कार्य में मुख्य रूप से संतोष केशरी, रवि केशरी, राजेश गुप्ता, अजय आनंद, सुनील गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, धनंजय अग्रवाल, प्रभु गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मित्र मंडली सेवा समिति ने जनसेवा के इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.