कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सौ शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। हालांकि जिस समय वह निरीक्षण को पहुंची, उस समय ओपीडी बंद हो चुकी थी, लेकिन वह अपने निरीक्षण से काफी संतुष्ट दिखी। उन्होंने बताया कि यह उनकी दूसरी विजिट है। पहले से अब काफी सुधार है। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय दोपहर करीब 2:30 बजे सौ शैय्या अस्पताल पहुंची। जिस समय वह अस्पताल पहुंची, उस समय ओपीडी बंद हो चुकी थी। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं के साथ इलाज को लेकर जानकारी ली। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को भी काफी बारीकी से देखा। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है, लेकिन यहां ओपीडी में डॉक्टर 10 बजे के बाद पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.