मरीचा से लूटी गई मुर्गा लोड पिकअप बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा से लूटी गई मुर्गा लोड पिकअप को गोरौल पुलिस ने भानपुर बरेवा गांव से बरामद कर लिया। लूट में शामिल दो बदमाशों को दबोचा है। उपमुखिया अरविंद राय के पोल्ट्री फार्म से पिकअप बरामद हुई है। गिरफ्तार दोनों बदमाश कुढ़नी थाने के लदबड़िया निवासी नीरज कुमार एवं विकास कुमार है। मामले को लेकर गाड़ी के चालक पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाने के बखड़िया निवासी भीम कुमार ने केस दर्ज कराया है। बताया कि पिकअप लेकर महुआ गया था। बुधवार को लगभग 19 क्विंटल खरीदकर बेतिया ले जा रहा था। मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा के समीप कार सवार ने ओवरटेक कर पिकअप को रोक लिया। कार से छह लोग उतरे और पिस्टल भिड़ाकर कब्जे में लेकर पिकअप से उतार दिया। मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। 27 हजार रुपए भी लूट लिए। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.