समस्तीपुर, मई 18 -- मोरवा, एसं। हलई थाना क्षेत्र के मरीचा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीत कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। वे सेवानिवृत्त पंचायत सचिव ब्रह्मदेव राय के पुत्र थे। उन्होंने 2016 से 2021 तक पंचायत के मुखिया का पद संभाला था। सोमवार की सुबह अचानक उनकी मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इस ओर विधायक रणविजय साहू, जदयू के राष्ट्रीय सचिव वद्यिासागर सिंह निषाद, मुखिया माला देवी, सरपंच ओम प्रकाश राय, पंचायत समिति सदस्य शोभा देवी, पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, अमरजीत कुमार राय, सुधीर कुमार राय, शुभम कुमार आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...