नई दिल्ली, जनवरी 23 -- पाकिस्तान की राजनीति में सेना से अपने रिश्तों के उतार-चढ़ाव के बाद भी शरीफ खानदान आज अपना प्रभाव रखता है। पूर्व पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ आज यहां प्रधानमंत्री हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी बेटी मरियम नवाज पाकिस्तानी पंजाब की मुख्यमंत्री हैं। लगातार पाकिस्तानी सत्ता के केंद्र में बना यह परिवार पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी आवाम के निशाने पर बना हुआ है। इसका प्रमुख कारण है पाकिस्तान का अपनी वर्षों पुरानी विदेश नीति को साइ़़ड करके ट्रंप के इशारों पर इजरायल के साथ जाकर खड़े हो जाना, तो वहीं दूसरी तरफ मरियम के बेटे की शादी में बेतहाशा खर्च और उनकी बहू का भारतीय डिजायनर के कपड़े पहनना। पाकिस्तानी पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को अपने बेटे की दूसरी शादी में जमकर खर्च करने की वजह से आलोचना का सामना करना पड...