वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। श्रीकाशी महाराष्ट्र सेवा समिति ने 'गुड़ी पाड़वा' का पर्व गुरुवार को धूमधाम से गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन में मनाया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मराठी समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। गायिका डॉ. अर्चना म्हस्कर ने मराठी अभंग और भावगीत सुनाए। तबला पर पं. किशन रामडोहकर, संवादिनी पर मोहित साहनी और बांसुरी पर तुषार बांधोकर ने संगत की। प्रांजलि होशिंग ने मराठी नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी, विशिष्ट अतिथि अमोल काले रहे। अध्यक्षता प्रो.राजाराम शुक्ल ने की। संचालन डॉ.माधव रटाटे, स्वागत मकरंद म्हैस्कर, विषय प्रस्तावना षडानन पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष सोलापुरकर ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...