अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व सचल दलों की सक्रियता के बीच परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। हाईस्कूल स्तर पर मराठी, पंजाबी और तेलगू विषय में एक-एक छात्र ही पंजीकृत था। इनमें पंजाबी विषय का परीक्षार्थी उपस्थित रहा, जबकि अन्य दो विषयों में छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में कृषि भौतिकी एवं जलवायु विषय की परीक्षा में 236 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 220 ने परीक्षा दी। 16 अनुपस्थित रहे। वहीं कृषि जंतु विज्ञान विषय में 258 में से 256 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दो ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे संतोष से खिले नजर आए। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप था। कुछ प्रश्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.