झांसी, अगस्त 4 -- झांसी। मराठा कालीन राघुनाथ राव महल का संरंक्षण और सौन्दर्यीकरण का कार्य होगा। इसे हेिरटेज पर्यटन के रूप में तैयार िकया जा रहा है। राजवंश से जुड़े कई िकस्सों को संजोए महल का धरोहर के रूप में संरंक्षण भी होगा और पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक स्थलों का पुनरुद्धार कर हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में झांसी शहर स्थित मराठा कालीन रघुनाथ राव महल के संरक्षण, पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की जा रही है। इस कदम का मकसद है कि झांसी शहर में हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए।उन्नीसवीं सदी में निर्मित रघुनाथ राव महल का मुख्य द्वार दो मंजिला है, जिसकी मेहराबें सादी हैं। प्रवेश द्वार के ऊपर गोल मेहर...