धनबाद, मई 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाई सोमवार को डीसी ऑफिस का घेराव करेंगे। महानगर व ग्रामीण भाजपा संयुक्त रूप से कार्यक्रम करेगी। महानगर भाजपा की बैठक पहले ही तैयारी बैठक हुई है। ग्रामीण भाजपा की रविवार को बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि पेयजल को लेकर पूरे राज्य में भाजपा अलग-अलग दिन जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। यह भी पढ़ें- पानी-बिजली मुद्दे पर भाजपा ने बनाई आंदोलन की रणनीति प्रदर्शन की तैयारी धनबाद में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर ग्रामीण व महानगर जिला भाजपा संयुक्त रूप से प्रदर्शन करेगी। इसकी अगुवाई नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में ग्रामीण भाजपा की मजबूत उपस्थिति होगी। साथ ही उन्होंने 18 और 19 जून को जिला प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की जानका...