कौशाम्बी, जनवरी 27 -- कोखराज थाने के राला गांव में मरहूम सैयद अबुल हसन रिजवी के चेहल्लुम के मौके पर सोमवार को अकीदत और एहतराम के साथ मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत कर मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की और अहले बैत की याद में अश्क बहाए। मजलिस की शुरुआत मौलवी समद नकवी ने कुरान पाक की तिलावत से की, जिसके बाद निजामत की जिम्मेदारी अनीस रिजवी जायसी ने संभाली। सोजख्वानी शहंशाह सोनवी ने दर्दभरे अंदाज में सोज पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया। इसके बाद पेशख्वानी अनवार अब्बास इलाहाबादी और आबिद सोनवी ने पेशख्वानी पेश की, जिसे मौजूद अकीदतमंदों ने खामोशी और अदब के साथ सुना। नौहख्वानी में हैदर कोरालवी ने अपने पुरसोज कलाम से मजलिस को रुला दिया। उनके पढ़े नौहों पर मजलिस में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल गम-ए-हुसैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.