सीतामढ़ी, अगस्त 6 -- रमेश कुमार परिहार। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश और प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा के कारण मरहा एवं हरदी नदी उफान पर आ गई है। बुधवार को नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। परवाहा-लालबंदी मुख्य पथ पर लहुरिया बाजार एवं पेट्रोल पंप के समीप बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क पर पानी बहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों को बाजार, प्रखंड मुख्यालय और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: दर्जनों घर नदी में समा गए, कई मकान कटाव की जद में; बिहार के सहरसा में कोसी का सितम...