बस्ती, मई 27 -- बस्ती। सदर ब्लॉक क्षेत्र के मरहा ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय व पंचायत सचिवालय के परिसर में 'कपड़ा बैंक' स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य गांव के जरूरतमंद परिवारों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व असहाय लोगों को स्वच्छ व उपयोगी कपड़े उपलब्ध कराना है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल यादव ने बताया कि गांव में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें समय-समय पर उपयोगी कपड़ों की जरूरत होती है। ऐसे में गांव के लोग यदि अपने अतिरिक्त कपड़ों को जरूरतमंदों के साथ साझा करें, तो यह किसी के जीवन में मुस्कान ला सकते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी के छठवीं से आठवीं तक स्कूलों में बनेंगे MHN क्लब, छात्राओं को मिलेगी बड़ी मदद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...