चंदौली, अप्रैल 30 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया के जंगल स्थित मांगण चुआड़ नाला में बुधवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने मौजूद ग्रामीणों से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को मोर्चरी हाउस में रखवाकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की देर शाम नाले में करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.