मरम्मत व रंगरोगन नहीं होने से सरमेरा थाना भवन हुआ बदरंग
बिहारशरीफ, मई 10 -- मरम्मत व रंगरोगन नहीं होने से सरमेरा थाना भवन हुआ बदरंग फोटो: सरमेरा थाना: सरमेरा थाना भवन की दीवर पर उगे पौधे। सरमेरा, निज संवाददाता। सालों से मरम्मत व रंगरोगन नहीं होने से सरमेरा थाना भवन बदरंग हो चुका है। बाहरी दीवारों पर कई जगह पेड़ पौधे व झाड़ झंखड़ उग आए हैं। इससे दीवार भी खराब हो सकता है। बिजली की वायरिंग के साथ ही शौचालयों की भी मरम्मत जरूरी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए वरीय अधिकारियों से अनुरोध किया गया है। इसकी मरम्मत करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चौहर मंदिर की चौखंडी को बनवाने की मांग (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.