मरम्मत को लेकर आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
औरंगाबाद, मई 12 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के रफीगंज ग्रिड से संचालित 33 केवी नए एवं पुराने उचौली फीडर की विद्युत आपूर्ति बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। इसकी जानकारी विद्युत कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ने दी। उन्होंने बताया कि रफीगंज ग्रिड से जुड़े 33 केवी नए और पुराने उचौली फीडर में मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके कारण निर्धारित अवधि तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कनीय अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल व्यवस्था समेत बिजली आधारित आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.