मरम्मत को लेकर आज चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
औरंगाबाद, मई 4 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के पुराने व नए उचौली रफीगंज विद्युत ग्रिड में मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गुप्ता, सहायक विद्युत अभियंता शिवरतन लाल और कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार राम ने बताया कि ग्रिड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान ग्रिड में आवश्यक मरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.