आगरा, जुलाई 2 -- ढोलना थाना क्षेत्र में सिकन्दराराऊ रोड पर सड़क किनारे एक मकान से अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर चोरी कर लिया। ट्रैक्टर मरम्मत के लिए आया था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रैक्टर चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना की जानकारी ढाबा के पास सड़क किनारे मकान बनाकर रह रहे पोसपाल पुत्र चंदन सिंह निवासी मेमडी ढोलना ने पुलिस को बताया कि उसके साले रिंकू सिंह पुत्र राजपाल निवासी बाबूपुर थाना अमांपुर ने देव सिंह पुत्र राजवीर residente कालाहारी मुस्तफाबाद जसराना जनपद फिरोजाबाद से करीब दो माह पहले एक ट्रैक्टर खरीदा था, जो कि अभी तक ट्रांसफर भी नहीं हुआ था और फाइनेंस भी बकाया चल रहा था।

चोरी का विवरण ...