आरा, जून 9 -- तरारी। मेंटेनेंस कार्य को ले आज बुधवार की सुबह तरारी प्रखंड में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत प्रशाखा तरारी के कनीय अभियंता विमलेश कुमार भारती ने बताया कि बुधवार की सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक 33 केवीए और 11केवी मेन लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्य की वजह से तरारी और मोआप कला दोनों ग्रिड बंद रहेंगे। विद्युत उपभोक्ताओं को आगाह किया जाता है बिजली सप्लाई बंद होने से पहले विद्युत संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें। मेंटेनेंस होते ही पूर्ववत बिजली ऊर्जा की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...