बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता विद्युत उप केंद्र पीलीकोठी में नवनिर्मित 33केवी लाइन को जोड़ने के लिए रविवार को सुबह ढाई घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नगरीय राजीव रंजन ने बताया कि 33 केवी मेनबस को जंफर से जोड़ने के लिए तथा उपकेंद्र में स्थित दस-दस एमबीए के दो ट्रांसफार्मरों के मरम्मत का कार्य किया जाना है। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे पीलीकोठी उपकेंद्र से जुड़े अलीगंज, टेलीफोन, महेश्वरी देवी, स्टेशन रोड, मर्दननाका, पीलीकोठी फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे करीब आधा शहर प्रभावित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...