उन्नाव, अप्रैल 11 -- अचलगंज, संवाददाता। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग एक बार फिर बदहाल व्यवस्था और धीमी मरम्मत कार्यों की वजह से भारी जाम की चपेट में आ गया। शनिवार को गड्ढा-मुक्त करने के लिए चल रहे पैचवर्क और मरम्मत कार्य के दौरान हाईवे पर ऐसा लंबा जाम लगा कि वाहन दिनभर रुक-रुक कर रेंगते नजर आए। स्थिति यह रही कि आम यात्रियों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा और पूरा रूट लगभग ठप सा हो गया। हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास चल रहे मरम्मत कार्य ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। यहां जनवरी में बनी सड़क एक बार फिर उखड़ गई, जिसके बाद गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क शुरू किया गया। इसी काम के चलते आजाद मार्ग चौराहे से त्रिभुवन खेड़ा तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम दिनभर रुक-रुक कर लगता रहा। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी तब हुई जब एक...