इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा, संवाददाता। सैफई-चकरनगर 1.32 लाख वोल्ट हाईटेंशन लाइन पर नगला हीरालाल के पास मेंटेनेंस काम के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। प्रयागराज के थाना भांडा क्षेत्र के रामपुर सिरिया निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र जयशंकर ने बताया कि वह ठेकेदार के अधीन सैफई-चकरनगर हाईटेंशन लाइन पर जंफर की मेंटेनेंस का काम कर रहा था। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले लाइन का सटडाउन नहीं कराया गया था। जैसे ही वह मेंटेनेंस के लिए खंभे पर चढ़ा, तभी अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूरों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। लक्ष्मण का कह...