रामपुर, मार्च 27 -- मरम्मत कार्य की वजह से ज्वालानगर का राम-रहीम पुल गुरुवार को पूर्ण रूप से बंद हो गया। पुल के दोनों ओर पुलिस ने बैरियर लगा दिए, जहां पुलिस कर्मी तैनात रहे और उन्होंने पुल पर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों के जरिये गुजारने के लिए डायवर्ट किया। पुल बंद होने से वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ के आगे पनवड़िया रेलवे क्रासिंग पर काठगोदाम व बरेली से आ रही दो ट्रेनों को रोका गया। ज्वालानगर स्थित राम-रहीम पुल की पहली बार मरम्मत की जा रही है। वर्ष 2006 में यह पुल बनकर तैयार हुआ था, उसके बाद से हर साल इस पुल पर यातायात बढ़ा है। शहर में सिविल लाइंस और ज्वालानगर की आबादी के बीच में यह पुल लाइफलाइन बनकर कार्य कर रहा है। वहीं शाहबाद की दिशा में आने व जाने वाले वाहनों के लिए यह पुल काफी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.