रांची, जून 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची शहर सहित आसपास के बड़े इलाके में बुधवार को मरम्मत कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पूर्वी अंतर्गत 33 केवी व 11 केवी लाइन के रखरखाव व पेड़ों की डाल छटाई का कार्य सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके कारण विजयगिरी, डोमनडीह, बंता, गोंदलीपोखर, पलांडू, थाना फीडर, जरगापइका, उलातू, चंदवे और संडी फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे विजयगिरी, रांगामाटी, रड़गांव, डोमनडीह, महेशपुर, दुलमी, डोकाद, टुटकी, लावादाग, बंता, पतराहातू, बंसिया, अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सीलदाग, बेड़वारी, सीमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, पलांडू, सरवल, जामचुवां, राजा उलातू, रामपुर, गड़के, सिदरौल, टंगरा टोली, सिंदवार टोली, प्रेस कॉलोनी, चटकपुर, टाटा रोड पेट्रोल पंप, बोंगाईबेड़...