औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड अंतर्गत विद्युत प्रशाखा मदनपुर के तहत उचौली 33 हजार ओल्ड व न्यू फीडर के मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी विद्युत सहायक अभियंता शिवरतन लाल और कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में फीडर का आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें तथा पानी सहित अन्य जरूरतों की व्यवस्था पहले ही कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...