चतरा, अप्रैल 4 -- मरम्मत कार्य को लेकर आठ घंटे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित चतरा, प्रतिनिधि।शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चतरा शहर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। घरों में पंखे और कूलर बंद रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल दिखे, वहीं छोटे-बड़े व्यवसाय भी पूरी तरह प्रभावित रहा। बिजली पर निर्भर दुकानों, वर्कशॉप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज ठप रहा, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। खासकर गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। विद्युत विभाग के अनुसार यह कटौती मेंटेनेंस कार्य के कारण की गई थी। विभाग ने बताया कि बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के...