रांची, अप्रैल 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। आरडीएसएस योजना अंतर्गत शनिवार को रांची शहर के कई इलाकों में मरम्मत कार्य चलेगा। इसके कारण रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। आरएमसीएच सब डिविजन अंतर्गत सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे बड़गाई और न्यू मोरहाबादी फीडर अंतर्गत न्यू मोरहाबादी, कृष्णापुरी कॉलोनी, हरिहर सिंह रोड, बड़गाई, प्रगतिशील कॉलोनी, महावीर नगर सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। रांची पूर्वी डिविजन अंतर्गत सब डिविजन ओरमांझी में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक विकासात्मक कार्य चलेगा। इससे इरबा बाजार टांड़, बूटी, ओरमांझी प्रभावित रहेगा। डोरंडा सब डिविजन अंतर्गत सुबह 10.30 से शाम चार बजे तक तार बदलने का कार्य होगा। इससे अनंत पुर रोड, फॉरेस्ट कॉलोनी सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...