फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा 66 केवी छांयसा बिजलीघर की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते सुबह 6 बजे से 8 बजे तक 11 केवी फीडरों से बिजली कटौती होगी। बिजली निगम के अनुसार 66 केवी छांयसा बिजलीघर के 25/31.5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर टी-2 की मरम्मत होगी। इस वजह से खादर, शेखपुर, गेल इंडिया-30, पीएचईडी रेनवेल, मोहना-10 तथा एबीबीजी मेडिकल कॉलेज फीडर से बिजली कटौती होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...